
शशि मिश्रा
बिलासपुर
माइनिंग अधिकारियों को देखकर रेत का अवैध परिवहन कर रहा हाइवा का ड्राइवर बीच सड़क पर गाड़ी छोड़कर भाग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। भारी मशक्कत के बाद गाड़ी किनारे की गई, उसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। पुलिस रेत सहित गाड़ी जब्त कर मालिक व चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। ने
तोरवा टीआई रजनीश सिंह ने बताया, माइनिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अवैध परिवहन की जांच के लिए तोरवा से होते हुए मस्तूरी रोड की ओर जा रहे थे। दोपहर 3.30 बजे हाइवा क्रमांक सीजी 11 बीएल 5241 में रेत परिवहन किया जा रहा था। माइनिंग
अधिकारियों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने महमंद संत नगर मेन रोड पर गाड़ी खड़े कर दिया और स्टीयरिंग लाक कर भाग गया। बीच सड़क पर हाइवा खड़े होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बड़ी मुश्किल से गाड़ी का लाक खोलकर उसे किनारे गिया गया, उसके बाद आवागमन सामान्य हो पाया है। माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने रेत से भरे हाइवा को जब्त कर तोरवा थाने के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने खनिज अधिकारी शबीना बेगम की रिपोर्ट पर हाइवा मालिक व ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 2, 285, 3, 5, 4 व खान एवं खनिज विकास का विनियमन अधिनियम 1957 की धारो 21 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
