10 वी नेशनल कराते चैंपियनशिप देहरादून उत्तराखंड 2026 में बिलासपुर के 06 कराते कराते खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

छत्तीसगढ़ कराते स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी जिला कराते डू संघ दुर्ग एवं कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन के सदस्य छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय 27, 28 एवं 29 अप्रैल को भिलाई महिला महाविद्यालय हॉस्पिटल सेक्टर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया! जिसमें समस्त प्रदेश भर के कराते खिलाड़ी शामिल हुए! उक्त आयोजन के मुख्य आयोजनकर्ता छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री बी. ब्रह्म्या नायडू, जनरल सेक्रेटरी श्री अमल तालुकदार, ट्रेजरार श्री डी. रमेश एवं अन्य पदाधिकारी तथा सीनियर अनुभवी कराते प्रशिक्षकों सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया! उक्त कराते प्रतियोगिता में चयनित प्रथम स्थान प्राप्त विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी 4 जून से 7 जून तक देहरादून उत्तराखंड में होने वाले सब- जूनियर, कैडेट, एवं जूनियर खिलाड़ी नेशनल कराते चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उक्त राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में बिलासपुर के 06 खिलाड़ियों ने नेशनल कराते चैंपियनशिप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है तथा आगामी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी देहरादून में अपना हुनर दिखाएंगे जिनमें सब जूनियर बालिका एवं बालक खिलाड़ियों में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी दृष्टि कश्यप, समीक्षा सारथी, आरुग किरन एवं बालकों में आर्यव साव, साईं श्याम तुलनकर, उद्धव शर्मा है!
द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों में ख्याति वर्मा, दिशा कश्यप, एवं धीरज साहू रहे! इसी क्रम में तृतीय स्थान में निरंजना एस. पिल्लई, आन्या साहू, सानवी पांडेय, सौम्या साहू, अंकुर कौशिक तथा लक्षिता साहू, रीतू, लक्ष्य पटेल एवं जाफर अली ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया! जिसके लिए बिलासपुर कराते डू एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश पांडेय एवं सचिव श्री हरिशंकर साहू एवं कोषाध्यक्ष एवं सेको काई बिलासपुर कराते स्कूल के सीनियर प्रशिक्षक राजेश सारथी सहित अन्य प्रशिक्षक रिया साहू, आरती साहू, देवश्री बघेल, सपना श्रीवास तथा सहायक प्रशिक्षक विवेक नेताम ने सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!