रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार

यूनुस मेमन

बिलासपुर/रतनपुर। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने एक शराब कोचिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 जून 2026 को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दफईपारा में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम दफईपारा में दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी रन्नू लाल मरावी (32 वर्ष), निवासी दफईपारा, थाना रतनपुर के घर की बाड़ी से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,400 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 120 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक कौशल खुंटे तथा आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर और महिला आरक्षक स्वाति बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!