
शशि मिश्रा
बिलासपुर। पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने पति पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी है। गंभीर रूप से घायल पति को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, चिंगराजपारा प्रभात चौक निवासी सनत सारथी पिता लक्ष्मण सारथी 24 अप्रैल की रात 12 बजे खाना खाकर घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान विक्की अहिरवार अपने साथियों के साथ आया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट करने लगा। उसकी पत्नी रेखा व मोहल्ले के बेदू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर, तिलकदास मानिकपुरी आए तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई है। गंभीर रूप से घायल सनत सारथी को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सनत सारथी की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
