लिव इन रिलेशन का साइड इफेक्ट, बच्चा होने के बाद युवक ने कर दिया शादी से इनकार तो हुआ गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। लिव इन में रहने के दौरान 5 माह का बच्चा हो गया। उसके बाद युवक ने युवती से शादी करने से इनकर कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ग्राम अमने निवासी विरेन्द्र यादव पिता बालाराम यादव के साथ प्रेम संबंध होने पर लिव इन में दोनों साथ में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान दोनों का पांच माह का बच्चा हो गया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर विरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!