
शशि मिश्रा

बिलासपुर। 36 सिटी मॉल में शापिंग करने गई महिला के गले से चोरों ने सोने का हार पार कर दिया है। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, कोरबा जमनीपाली एनटीपीसी कालोनी कावेरी विहार निवासी मीनाक्षी सिंह पति मुकेश कुमार सिंह 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ मंगला शिक्षक कालोनी आई थीं। 21 अप्रैल की रात 9 बजे वे अपने पति के साथ 36 सिटी मॉल शापिंग करने गई थीं। मॉल स्थित फैशन सिटी दुकान से कपड़े खरीदने के बाद 9.30 बजे सीढ़ियों से नीचे उतरीं और सुरक्षा गार्ड से बिल चेक कराने के बाद रैम्प से अपनी गाड़ी ओर जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें गले में हाथ लगाने पर जानकारी हुई 75 ग्राम वजनी सोने का हार चोरी हो गया था। उन्होंने मॉल परिसर और आसपास में तलाश की किन्तु हार नहीं मिला।
चोरी गए हार की कीमत 4 लाख 95 हजार रुपए बताई जा रही है। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट थाने मे दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
