


आज दयालबंद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें अमृतसर से आए कीर्तन जत्थे भाई पलविंदर सिंह जी ने मनमोहक कीर्तन कर संगत को निहाल किया दयालबंद गुरुद्वारे की कीर्तन जत्थे भाई जोबन सिंह और हेड ग्रंथि भाई मान सिंह जी ने कथा कर पंथ की बानी और गुरु गोबिंद सिंह जी के खालसा पंथ की स्थापन के उद्देश्य को कथा के रूप संगत को बताया ।

आज दयालबंद गुरुद्वारा विशेष रूप से फूलों और लाइट की रोशनी में जगमगा रहा था लंगर प्रसाद के रूप में करीब 4000 लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया जिसमें जलेबी का प्रसाद और फ्रूट सलाद का लाइफ स्टाल लगाया गया था और मीठे पानी (छबील) की सेवा भी की गई जिसे राहगीरों ने में प्रसाद लिया बैसाखी के इस पर्व की तैयारी कुछ दिनों से प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ और कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी और पूरी कमेटी लगी हुई थी

