

बिलासपुर। बिलासा कला मंच द्वारा पिछले 20 वर्षों से ‘अरपा बचाओ अभियान’ के तहत हर वर्ष दो दिवसीय उदगम से संगम तक जागरण यात्रा निकालती है।
अमरपुर पेंड्रा (उदगम) से लेकर शिवनाथ नदी (संगम) मंगला पासीद तक की यह यात्रा अरपा और उसकी 40 सहायक नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए किए जाने वाला एक अभियान है। इसी उदेश्य को लेकर डॉ सोमनाथ यादव के नेतृत्व में आज 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन से अरपा बचाओ अभियान यात्रा दल रवाना हुआ। यात्रा दल मंगला, घुटकु होते हुए अरपा भैंसाझार जलाशय पहुंची जहां संपूर्ण जलाशय जलकुंभी से भरा हुआ है, जल भराव भी कम है। यही हाल चांपी जलाशय का है। यहां से यात्रा दल अरपा उदगम स्थल अमरपुर पेंड्रा पहुंची,कहा पर अरपा उदगम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के सदस्यों के साथ निरीक्षण किया गया यह कि स्थिति जस की तस है, वही प्रशासन की ओर से भू अर्जन का काम मंद गति से चल रहा है। सिंचाई विभाग के द्वारा साढ़े तीन करोड़ रूपये की निविदा कुंड निर्माण एवं उदगम स्थल के विकास हेतु जारी की जा चुकी है किंतु भू अर्जन की प्रकिया शिथिल होने के कारण कार्य अटका हुआ है।

12 अप्रैल को पेंड्रा से खोडरी खोंगसरा, कोनचरा होते हुए बेलगहना और वह से रतनपुर यात्रा दल पहुंचेगा जहां नगर के प्रबुद्धजनों के साथ तालाबों के संरक्षण पर चर्चा तथा सफाई कार्य उपरांत सेंदरी,कोनी होते हुए शाम को बिलासपुर में समापन होगा। 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे रवाना होने वाला यह दल समाज को नदियों और जल स्रोतों के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाने का कार्य करते और समस्याओं को समझते हुए आगे बढ़ जाता है। इस अभियान में अरपा बचाओ यात्रा दल के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव के साथ डा सुधाकर बिबे, राजेंद्र मौर्य, देवानंद दुबे, रामेश्वर गुप्ता, एम डी मानिकपुरी,अश्विनी पाण्डेय और अनूप श्रीवास के साथ अरपा उदगम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के अध्यक्ष अक्षय नामदेव, संरक्षक रामनिवास तिवारी आदि लोग शामिल रहे।
