चलती ट्रेन से गिरकर हुई रेल कर्मचारियों की मौत

शशि मिश्रा

बिलासपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रेलवे में कार्यरत एक कर्मचारी की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के मुताबिक, कोचिंग डिपो में सफाई अटेंडेंट के रूप में कार्यरत 40 वर्षीय हरीश शुक्ला छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अमृतसर से बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े रहने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई घंटों तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नाराजगी बढ़ गई।फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं परिजनों को मुआवजा देने की बात कही जा रही है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!