नवीन शैक्षणिक सत्र एवं शाला प्रवेश उत्सव पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं,,,

राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू,
दिनांक 16/06/2026,
अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।

सरगुजा/अम्बिकापुर, दिनांक 16 जून 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश में प्रारंभ हुए नवीन शैक्षणिक सत्र तथा 16 जून से 27 जून तक आयोजित किए जा रहे शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नए उत्साह, ऊर्जा और संकल्प के साथ अध्ययन प्रारंभ करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री, राजेश अग्रवाल
ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा अभिभावकों का सहयोग बच्चों की सफलता की आधारशिला है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने और उन्हें नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें, ताकि शिक्षित एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!