वी. नीरज अग्रवाल निर्विरोध बने वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट

बिलासपुर। द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक्ट 323 जी-3 के वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पद पर वी. नीरज अग्रवाल का निर्विरोध चयन किया गया है। उनका चयन 14 जून को जबलपुर के कृष्णा होटल में आयोजित तृतीय वी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट आभार समारोह के दौरान संपन्न हुआ।

यह चयन चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. अनीता अग्रवाल (भिलाई), पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. लता आर्या (रीवा), वी. किरण जैन (जबलपुर), वी. अंशु गोयल (सूरजपुर), वी. रीता गुप्ता, निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. अनीता फरमानिया (मनेंद्रगढ़), डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. मनीषा सोनी (जबलपुर), वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. ज्योति प्रधान (रीवा) सहित इलेक्शन कमेटी एवं फाउंडर मेंबर्स की सर्वसम्मति से हुआ।

समारोह में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न वी क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वी क्लब बिलासपुर गोल्ड की ओर से अध्यक्ष वी. प्रियंका जैन, वी. निविता जालान, वी. अलका अग्रवाल, वी. जगदीश सलूजा तथा वी. शशि बरेठ ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपना समर्थन एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

वी. नीरज अग्रवाल के निर्विरोध चयन पर संगठन के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को और अधिक गति प्राप्त होगी। सभी सदस्यों ने उनके सफल, प्रभावी और प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!