धारदार चाकू दिखाकर लोगों को धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को सूचना मिली कि महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू दिखाकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार लोहे के चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में शेरा मिरी (33 वर्ष), निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा तथा अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष), निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा शामिल हैं।
इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने के मामले में अमन बघेल (23 वर्ष) और मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष), दोनों निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!