गाली-गलौज के बाद गंडासा से हमला, आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में गाली-गलौज के बाद गंडासा से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना ग्राम किरारी की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम किरारी निवासी संतोष कुमार कश्यप की रिपोर्ट पर आरोपी संतराम कश्यप (58 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया कि 15 मार्च की सुबह करीब 7 बजे शिव मंदिर के पास आरोपी ने प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने लोहे के धारदार गंडासा से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के हाथ में चोट आई।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की अकलतरा थाना टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार गंडासा बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!