जुआ खेलते पकड़े गए 5 जुआरी, मुचलका में रिहा

शशि मिश्रा

बिलासपुर। पुलिस ने शराब दुकान के पीछे दबिश देकर जुआ खेलते 5 जुआरियों को पकड़कर गिरफ्तार कररते हुए मुचलका जमानत पर छोड़ दिया है। सरकण्डा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चांटीडीह शनिचरी बाजार शराब दुकान के पीछे जुआरी एकत्रित होकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने शराब दुकान के पीछे घेराबंदी करते हुए जुआ खेलते नवीन सिंह, अरशद हुसैन, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, नरविंद कुमार देवांगन, राकेश अरोरा को पकड़ लिया। उनके पास से 6 हजार 470 रुपए जब्त किया गया है। पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार कर थाने से मुचलका जमानत पर छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!