खाद्य विभाग का छापा, कालाबाजारी के आरोप में 61 सिलेंडर जप्त

शशि मिश्रा

गैस की कालाबाजारी पर सिरगिट्टी पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने लावारिस गोदाम का ताला तोड़कर भीतर रखे 61 सिलेंडर जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है। छापामारी की भनक लगने पर गोदाम संचालक पहले ही फरार हो चुका था।

खाद्य विभाग की टीम के द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को खाद्य विभाग को सूचना मिली कि सिरगिट्टी बन्नाक चौक के पास सुशील किराना के बाजू में एवं प्रायमरी स्कूल की बाऊंड्रीवाल से लगे

हुए एक गोदाम में रसोई गैस की कालाबाजारी हो रही है। मौके पर जाने पर टीम को वहां दो दुकानों में तालेबंदी मिली व संचालक नदारद था।

ऐसे में टीम के द्वारा पुलिस बुलाकर उपस्थित गवाहों के समक्ष ताला तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गोदाम के भीतर कुल 61 नग घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर भंडार करके रखा जाना पाया गया। टीम के द्वारा गोदाम को लावारिस मानते हुए तत्काल प्रभाव से सिलेंडर जब्त करते हुए गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई है।

खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापामार अभियान चलाया था। इसके अंतर्गत टीम को कोनी निवासी श्रवण साहू से 55 गैस सिलेंडर एवं सिरगिट्टी के प्रीति किचन केयर के संचालक दीपांशु साहू से 10 गैस सिलेंडर की जब्ती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!