
शशि मिश्रा
बिलासपुर। एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि यदुनंदन नगर निवासी अभिषेक श्रीवास पिता दशरथ श्रीवास (22 साल) ने बुधवार की रात घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार की सुबह घर वाले सोकर उठे तब उन्हें जानकारी हुई। बताया जाता है कि पूर्व में भी मृतक खुदकुशी करने की कोशिश कर चुका था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
