
शशि मिश्रा

आटो चालक परिवार के साथ होली खेलने में मशगुल रह गए और जालसाज ने उनके मोबाइल को हैक कर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 1 लाख 90 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर लिया है। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है।
सरकण्डा पुलिस के अनुसार चांटीडीह निवासी बिहारी यादव ने रिपोर्ट लिखाई है कि वे सब्जी मंडी में माल वाहक आटो चलाने का काम करता है। आईडीबीआई बैंक शाखा अग्रसेन चौक में उनका व उनकी पत्नी रेखा यादव का ज्वाइंट बैंक खाता है। 6 मार्च को वे परिवार के साथ होली मनाने में मशगुल रहे। इसी दौरान जालसाजों ने उनका
मोबाइल हैक कर दोहपर 1.25 बजे यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपए, उसके बाद शाम को 95 हजार 500 रुपए दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर आनलाइन ठगी कर लिया। उनकी बेटी शोभा यादव ने साइबर पोर्टल में शिकायत की थी। बैंक डिटेल निकालने पर जानकारी हुई कि यूपीआई के माध्यम से 95 हजार रुपए यश बैंक के खाताधारक कुलवंत कौर के बैंक खाते में व 95 हजार 500 रुपए बैंक आफ बड़ौदा के खाताधारक सुम फिलिग स्टेशन के बैंक खाते में जमा हुआ है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर बैंक खाताधारक सुमन फिलिग स्टेशन व कुलवंत कौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
