खोखरा जेल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमार कार्रवाई, बैरकों की सघन तलाशी

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। जिले के खोखरा जेल में बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए छापेमार कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सभी बैरकों की सघन तलाशी ली और जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।
संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से एडिशनल कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी शामिल थे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सतरूपा तारम और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों में जाकर तलाशी अभियान चलाया। साथ ही कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था, उनके रहने की स्थिति और भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके अलावा जेल की रसोई, परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की भी बारीकी से जांच की गई।
अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार जेलों का औचक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खोखरा जेल में यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!