
शशि मिश्रा

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नैला क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार सूर्यवंशी (22) और देवराज कुमार सूर्यवंशी (20) निवासी नैला के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान
