आनंद सागर सेवा प्रवाह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सफाई मित्रों का सम्मान,  मनाया होली मिलन समारोह भी


आनंद सागर सेवा प्रवाह पंजीकृत संस्था के द्वारा सरकंडा सब्जी मंडी मुक्तिधाम के पास सफाई मित्रों के साथ समरसता होली का आयोजन किया गया। आनंद सागर सेवा प्रवाह की संस्थापिका, अध्यक्षा डॉ सुषमा पंड्या जी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से लगातार स्वच्छता मित्रों, महिला कर्मचारियों के साथ समरसता होली का आयोजन किया जाता है। सफाई कर्मचारियों को समाज की मुख्य धारा के साथ समायोजित करने के उद्देश्य से शाश्वत प्रेम की होली खेली जाती है। साथ ही इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इन महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

सम्मान में प्रत्येक महिलाओं को गुलाल लगाकर, अंग वस्त्र दुपट्टा एवं सुहाग का सामान बिंदी एवं सिंदूर देकर सम्मानित किया गया । साथ ही सभी सफाई मित्रों को चाहे वह महिला हो या पुरुष इस उपलक्ष में मिठाई गुजिया खाजा नमकीन शक्करपारे बिस्कुट वितरित किया गया। आनंद सागर सेवा प्रवाह के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कुछ सफाई मित्रों ने अपनी बातें बताई अपने अनुभव साझा किया, तो साथ में आनंद सागर सेवा प्रवाह के सदस्यों ने उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए गुलाल लगाकर ज्ञान की बातें बताई। संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमिता दास गुप्ता जी ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया।

श्रीमती शांति लकड़ा जी होली के महत्व को बताते हुए अपने आदिवासी समाज की सहभागिता व्यक्त की ।संस्था की प्रचार मंत्री श्रीमती रश्मि श्रीवास जी महिला दिवस के उपलक्ष में सभी को बधाई प्रेषित किया। श्रीमती शिवली टंडन जी ने महिलाओं को होली के रंगों से बचाव के सुझाव दिए ।
संस्था के कोषाध्यक्ष पंडित बाबूलाल पंड्या जी के द्वारा समस्त सामग्री उपलब्ध कराई गई एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।


संस्था की अध्यक्ष डॉ सुषमा पंड्या जी सफाई मित्रों को अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से चलने की प्रेरणा दी उनके मन में यह भावना डाली के हम सब महिलाएं एक हैं और समाज की मुख्य धारा में हम साथ हैं ।कार्यक्रम में लगभग 30- 35 सफाई मित्र उपस्थित थे । सभी उत्साहित सफाई मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!