

बिलासपुर ७ मार्च। छत्तीसगढ़ टेंट आनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आईसीसी 20-20 क्रिकेट वल्र्ड कप के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण मंदिर श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस में किया जाएगा । एक बड़े पर्दे पर शहर के खेल प्रेमी तथा क्रिकेटर आज शाम ६ बजे से बड़े एलईडी स्क्रीन पर्दे पर क्रिकेट मैच का आनंद ले सकेंगे
8 मार्च को वर्ल्डकप क्रिकेट मैच का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। खेल एवं क्रिकेट प्रेमियों को फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार है। छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने शहर के खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि 8 मार्च को भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए तथा वर्ल्डकप का फाइनल मैच भारत जीते इसकी कामना करते हुए सभी खेल प्रेमी शाम ६ बजे कुंदन पैलेस में आमंत्रित किया है। फाइनल मैच का विजय का जश्न भी यहां मनाया जाएगा। अमरजीत सिंह दुआ तथा क्रिकेट प्रेमियों ने कहा है कि फाइनल मैच भारत जरूर जीतेगी, भारत के खिलाडिय़ों में काफी उत्साह है और फाइनल मैच भारत ही जीतेगी ऐसा विश्वास प्रत्येक भारतीय को है
और भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल मैच भी जोरदार रोमांचक होगा,और छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा रोमांचक खेल का आनंद लेने के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन कुंदन पैलेस में लगाई जा रही है।
