बीच सड़क पर गुंडागर्दी, तीन बदमाश गिरफ्तार


बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर मारपीट और गुटबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च की रात करीब 8:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गुटबाजी कर दंगा कर रहे तीन युवकों को मौके से पकड़कर थाना ले आई।
पुलिस की जांच में आरोपियों की पहचान जय कुमार केवंट (23 वर्ष) निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास तोरवा, नंदकिशोर यादव (30 वर्ष) निवासी लालखदान तोरवा और शोभित निषाद (19 वर्ष) निवासी हेमुनगर तोरवा के रूप में हुई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!