
शशि मिश्रा

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में महिलाओं और बेटियों के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा 8 मार्च को फिल्म The Kerala Story 2 का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को फिल्म के माध्यम से जागरूक करना बताया गया है।
संस्था से मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म हिंदू युवतियों को “लव जिहाद” जैसे मामलों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से दिखाई जा रही है। आयोजकों का कहना है कि फिल्म की कहानी समाज के एक संवेदनशील विषय को सामने लाती है, इसलिए जिनके लिए यह फिल्म बनाई गई है, विशेषकर युवतियों और महिलाओं को इसे जरूर देखना चाहिए।

कार्यक्रम के तहत मातृ शक्ति यानी महिलाओं और बेटियों के लिए फिल्म का प्रदर्शन निःशुल्क रखा गया है, जबकि पुरुषों के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये का सहयोग राशि निर्धारित की गई है। जो लोग अतिरिक्त सहयोग करना चाहते हैं, वे बारकोड के माध्यम से सहयोग कर सकते हैं।
संस्था ने बताया कि ग्रुप से जुड़ी सभी बहनों और बेटियों से अनुरोध किया गया है कि वे शनिवार दोपहर 2 बजे तक अपना नाम और अपने साथ आने वाली अन्य बहनों या बेटियों के नाम उपलब्ध कराएं, ताकि सीटों का आवंटन किया जा सके। सीटें “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दी जाएँगी।
कार्यक्रम के लिए पंजीयन और जानकारी हेतु निम्नलिखित लोगों से संपर्क किया जा सकता है –
श्री प्रफुल्ल मिश्रा – 9424160901
श्री नवीन दुबे – 9425229823
श्रीमती पूर्णिमा पिल्लै – 9406368307

आयोजकों के अनुसार सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने के बाद दोपहर 3 बजे मैग्नेटो मॉल के सामने पहुँचें। जिनके पास केसरिया जैकेट है, उनसे उसे पहनकर आने का भी आग्रह किया गया है।
वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने यह भी बताया कि उनका लक्ष्य शहर की 1000 बेटियों को यह फिल्म दिखाने का है। इसलिए जो बेटियां रविवार को फिल्म नहीं देख पाएंगी, उनके लिए सोमवार या आगे के दिनों में भी फिल्म दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।
संस्था का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को संवेदनशील मुद्दों के प्रति सचेत करना है।
