होली पर्व पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग के दौरान बटनदार चाकू जप्त


होली पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए बिलासपुर पुलिस इस बार विशेष रूप से अलर्ट मोड पर रही। शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन और सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी एवं भूकंप अटल आवास परिसर में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया।
पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मंगला दीनदयाल कॉलोनी में भी बदमाश चाकू के साथ पकड़ाया है।


होली पर हुड़दंग करने वालों को चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के नाम पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग जारी रहेगी।
बिलासपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!