

बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई।
पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने और आपराधिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा क्रमांक 56/226/2026 से 59/229/2026 पंजीबद्ध किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अंकित तिवारी उर्फ विक्की (अशोक नगर), दीपक सूर्यवंशी उर्फ भगवान दास (चिंगराजपारा), मनोज धीवर उर्फ दद्दू (इमली भट्ठा जोगी आवास) तथा दिनेश विश्वकर्मा उर्फ जुगनू (केवट पारा पचरी घाट, जूना बिलासपुर) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिसम्मत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली सहित आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
