

छत्तीसगढ़ प्रांतीय सर्व पंजाबी महिला संस्था का गठन शशि आहूजा के अथक प्रयासों से किया गया छत्तीसगढ़ में अपने-अपने शहर में पंजाबी समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक कार्य के साथ जरूरत मंद असहाय लोगों के लिए बढ़-चढ़ कर समाज सेवा का भी कार्य कर रही हैं।छत्तीसगढ़ की सभी सामाजिक महिलाओं को एक मंच में लाने, एकता और मैत्री को बढ़ावा देने, विचारों का आदान-प्रदान, एक दूसरे से सीखने के अवसर, और मिलकर संगठन की शक्ति से समाज में कुछ और अच्छे से अच्छा कर पाए इसी उद्देश्य को लेकर इसका गठन किया गया है। सभी शामिल सदस्यों ने इस पहल की खुशी जाहिर करते हुए अपनी सहर्ष ही सहमति दी है शशि आहूजा ने बिलासपुर, रायपुर,दुर्ग,अंबिकापुर, रायगढ़,जगदलपुर, कोरबा,अभनपुर,कवर्धा,पामगढ़, चांपा, लोरमी, बेमेतरा,भिलाई,के सदस्यों की वर्चुअल मीटिंग लेकर प्रांतीय संस्था के उद्देश्यों के बारे सदस्यों को अवगत कराया।आगे शीघ्र ही सबके सहयोग से इसका विस्तार किया जायेगा और छत्तीसगढ़ की प्रांतीय टीम बनाई जायेगी।सभी ने अपने-अपने विचार भी रखे। शशि आहूजा ने प्रांतीय अध्यक्ष पद हेतु रंजीत कौर दुआ का नाम प्रस्तावित किया उषा अरोरा ने अनुमोदन किया जगदीश सलूजा ने समर्थन दिया,सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए अपनी सहमति दी।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय सर्व पंजाबी महिला संस्था की प्रथम मींटिंग में संस्थापिका शशि आहूजा,अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ,पम्मी गुम्बर,बलजीत कौर अजमानी,उषा अरोरा,तृप्ता कैम्बो, परमजीतकौर छाबड़ा,ममता वासन,जीत उपवेजा, जगदीश सलूजा,रश्मि छाबड़ा, सतिंदर चथरथ,मनदीप कौर खनूजा ,मीनू उबेजा, छाया कटारिया, पिंकी खनूजा, गुरजीत कौर गांधी, दीप सलूजा,चांदनी सलूजा, भावना खुल्लर, सोनिया नायर,कोमल अरोरा,शालू खुल्लर, किरण सलूजा,अमरजीत कथूर, निक्की सलूजा, रानी पिपलानी,अंजू सलूजा,शामिल हुए।
