उस्लापुर ओवर ब्रिज के नीचे चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर। सिविल लाईन थाना पुलिस ने क्षेत्र में चाकू लहराकर आम लोगों को भयभीत करने वाले दो युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को उस्लापुर ओवर ब्रिज के नीचे यश छाबड़ा नामक युवक लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था। वहीं मिनीमाता नगर स्थित साईं मंदिर के पास राहुल पुरी गोस्वामी भी आने-जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर आतंकित कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
यश छाबड़ा (25 वर्ष), निवासी महामाया पार्क मंगला, थाना सिविल लाईन
राहुल पुरी गोस्वामी (25 वर्ष), निवासी मिनीमाता नगर, थाना सिविल लाईन
सरप्राइज चेकिंग में 11 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसी दिन थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कुदुदंड, उस्लापुर और चाटापारा क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अशांति फैलाने की आशंका में 11 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत जिन व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई, उनके नाम इस प्रकार हैं—
दीपक सूर्यवंशी (28), राज सूर्यवंशी (24), राजेश सूर्यवंशी (18), मोहम्मद हसन (25), सोमेश सारथी (26), मोहम्मद कमाल (29), आशिष सोनी (18), डेनिश भार्गव (18), शिब्बु केंवट (20), आदित्य लहरे (18) एवं मुलायम यादव (30)।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!