धान व नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद


बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में धान, चावल और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया धान, चावल और नगदी रकम बरामद कर जप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:23 बजे घुटकू निवासी भूपेंद्र सूर्यवंशी के घर में अज्ञात व्यक्ति ने प्रवेश कर कमरे में रखी 02 बोरी धान, 01 बोरी चावल तथा संदूक में रखी नगदी रकम चोरी कर ली। दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ मिला। घटना के समय घर की महिला सदस्य बाहर गई हुई थीं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोनी पुलिस ने त्वरित पतासाजी शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने संदेही अभय लास्कर (19 वर्ष), निवासी पंडरीपार घुटकू, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर 02 बोरी धान, 01 बोरी चावल एवं 1500 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!