अजय तिवारी बने किसान मोर्चा मध्य मंडल के प्रचार-प्रसार प्रभारी, भाजपा ने की नई टीम की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर (छत्तीसगढ़) की ओर से किसान मोर्चा मध्य मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप की गई।
प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग व जिला प्रभारियों के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत की अनुशंसा पर यह सूची जारी की गई।
किसान मोर्चा, मध्य मंडल (विधानसभा – बिलासपुर) की नई टीम
मध्य मंडल के अध्यक्ष पद पर सुनील विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल उपाध्यक्ष के रूप में रोशन गुप्ता एवं बिंदा कश्यप को दायित्व दिया गया है। मंडल महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रभारियों सहित अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है।
अजय तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी
नई घोषणा में अजय तिवारी को प्रचार-प्रसार प्रभारी बनाया गया है। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से जमीनी स्तर पर कार्य को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि अजय तिवारी पूर्व में बूथ अध्यक्ष के रूप में भी सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं और संगठन विस्तार, जनसंपर्क तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अजय तिवारी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से किसान मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक गति देंगे तथा मंडल स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगे।
संगठन को मिलेगा मजबूती
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई टीम के गठन से मध्य मंडल में किसान मोर्चा की संगठनात्मक संरचना सुदृढ़ होगी और आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!