बिलासपुर में स्कूलों के समय में बदलाव, ठंड खत्म होने पर पूर्व समय सारिणी लागू


बिलासपुर। जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण बदले गए स्कूलों के समय में अब पुनः परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ठंड का प्रकोप समाप्त होने के मद्देनज़र विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया गया है। आदेश को कलेक्टर द्वारा अनुमोदित किया गया है।
जारी निर्देशानुसार एक पाली में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी।
दो पाली में संचालित विद्यालयों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक की प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। हाई एवं हायर सेकेंडरी की द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को सभी के लिए प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!