बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा अभियान: 12 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज, कई आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। जिले में अवैध मादक पदार्थों और कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 12 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, नगदी एवं मोबाइल जब्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया।


कोटा थाना क्षेत्र में महिला गांजा विक्रेता गिरफ्तार
थाना कोटा पुलिस ने ग्राम गनियारी के वर्मा मोहल्ला में दबिश देकर श्रीमती काजल वर्मा (25 वर्ष) को 900 ग्राम गांजा एवं 5,26,000 रुपये बिक्री रकम के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है। कुल जप्ती 5,66,000 रुपये की बताई गई है। आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
जिलेभर में 11 गांजा विक्रेता और 1 टेबलेट सप्लायर गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें 11 गांजा विक्रेता और 1 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट विक्रेता शामिल हैं।


थाना सरकंडा
श्रीमती रानी सिंह (40 वर्ष) के कब्जे से 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (438.750 ग्राम) जब्त।
बबली वंशकार (30 वर्ष) से 1 किलो 200 ग्राम गांजा।
अभय भार्गव (24 वर्ष) से 1 किलो 100 ग्राम गांजा।
थाना सिविल लाइन
राजकुमार निर्मलकर (58 वर्ष) से 280 ग्राम गांजा।
चौकी बेलगहना
देवचरण वैष्णव से 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट एवं 16,000 रुपये नगद।
थाना सीपत
सीमा सिसोदिया (21 वर्ष) से 2 किलो गांजा।
थाना कोनी
श्रीमती पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष) से 1 किलो 256 ग्राम गांजा एवं एक मोबाइल फोन जब्त।
थाना रतनपुर
अरविंद उर्फ अन्नू जैन (36 वर्ष) से 225 ग्राम गांजा, नगद 2,300 रुपये और मोबाइल फोन।
थाना बिल्हा
त्रिवेणी अरोरा (30 वर्ष) से 124 ग्राम गांजा, पैकिंग सामग्री एवं 2,220 रुपये नगद।
थाना सिरगिट्टी
शेख राजा (30 वर्ष) से 240 ग्राम गांजा।
शंकर दास मानिकपुरी (19 वर्ष) से 360 ग्राम गांजा।
सभी मामलों में धारा 20(बी), 21(सी), 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
रतनपुर में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
थाना रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली में रेड कार्रवाई कर अनिल कुमार नेताम (32 वर्ष) के घर से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 6,000 रुपये) जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।


पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के कारोबार की सूचना तत्काल संबंधित थाना या डायल 112 पर दें। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!