सड़क हादसे में माता-पिता और बेटी की मौत

शशि मिश्रा

बेलपान मेला घूमकर एक बाइक पर सवार पूरा परिवार अपने घर लौट रहा था, रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में पति, पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई, वहीं दूसरी बेटी घायल हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया, 5 फरवरी को रतनपुर मोहदा दोना सागर निवासी निवासी जमनेश यादव पिता महेत्तर यादव 36 साल अपनी पत्नी संतोषी यादव, बेटी शानू यादव 12 साल, अनिषा 13 साल को लेकर बेलपान मेला गए थे। मेला घूमने के बाद दोपहर 2.45 बजे चारों बाइक क्रमांक सीजी 10 एए, 0364 से वापस गांव लौट रहे थे। जूनापारा क्षेत्र के टिकरीपारा मोड़ पर बस खड़ी हुई थी।

उन्होंने बस के किनारे से बाइक मोड़कर आगे निकलने की कोशिश की। इसी दौरान लोरमी की ओर से आ रहे बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 28 आर, 7108 के चालक

संदीप यादव ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जूनापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को इलाज के लिए कोटा अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने परिक्षण के बाद जलेश यादव, संतोषी यादव, अनिषा यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सानू को सिम्स रिफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!