
शशि मिश्रा
तखतपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने लगभग 30 हजार रूपए का समान पार कर दिया। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिपुर धुमा निवासी सतीश डहरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 3 फरवरी को वह निजी काम से लालपुर गए हुए थे एवं उनकी पत्नि दोपहर 1 बजे घर में ताला लगाकर कोटा चली गई थी। रात 8 बजे घर वापस आने पर उसने तो देखा कि, घर का दरवाजा खुला हुआ था, और घर में रखे मंगलसूत्र व टीवी की चोरी हो चुकी थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303,2, 331,4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया।
