नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर। नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख 25 हजार की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया, दयालबंद निवासी अभय किशोर तिवारी ने रिपोर्ट लिखाई। 2022 में वे यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दयालबंद नारियलकोठी निवासी राकेश कुमार देवांगन उर्फ दुर्गेश पिता भेखूराम देवांगन ने उनसे मिलकर आईटीआई कुरूद में टीचर बताकर सिविल जज की तैयारी करना बताया। जान होने पर उसने वर्ष 2025 में अमीन पटवारी का पद पर नौकरी लगाने की बात कहते हुए अभय किशोर से 4 लाख रुपए यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर लिया। उसके बाद 1 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर कराकर ठगी कर लिया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318, 4, 338, 336, 3, 340,2, 341, 2 के तहत आरोपी राकेश कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!