

बलौदाबाजार।
भाजपा जनकल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बलौदाबाजार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और भारतीय संविधान में निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जनकल्याण मंच के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन र सह ने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता और समाजवाद जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य इन विचारों को जन आंदोलन का रूप देना है।
प्रदेश प्रभारी गिरधारी नायक ने अपने संबोधन में संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सनत प्रजापति और प्रदेश महामंत्री नीरज राणा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश प्रवक्ता पल्लव धर ने कहा कि संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि जनकल्याण मंच की विचारधारा और कार्य योजनाएं आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें। इस अवसर पर मिठूलाल प्रजापति प्रदेश महामंत्री एवं राकेश यादव प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में लक्षणचक्रधारी, चिंतामणि साहू, कुमार चक्रधारी, श्रवण ध्रुव, मेंकुलाल चक्रधारी, ज्ञानचंद चक्रधारी, राजेश सूर्यवंशी, सुरेश पटेल, विसाहू पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
