

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के साइंस कॉलेज में बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित,बहुउद्देशीय एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 720 सीटों वाले भव्य ऑडिटोरियम के सालों से रुके हुए शेष निर्माण कार्य हेतु ₹17.69 करोड़ की लागत निर्माण कार्य का विधिवत शिलापूजन एवं श्रीफल फोड़कर विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास के नए युग का शुभारंभ किया।

यह ऑडिटोरियम क्षेत्र की सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए जनसुविधा, सुव्यवस्थित आयोजन एवं पार्किंग व्यवस्था की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगा।
विधायक शुक्ला ने कहा यह महत्त्वपूर्ण परियोजना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच, समावेशी विकास नीति एवं जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। इस जनोपयोगी कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता हूँ।
