ग्राम अमसेना में सड़क सुरक्षा चेतना अभियान, विधायक धरमलाल कौशिक रहे उपस्थित


बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ग्राम अमसेना में श्री रुद्र महायज्ञ के दौरान व्यापक स्तर पर यातायात सुरक्षा संबंधी चेतना अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान समाज में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच लगभग 10 अलग-अलग समूहों में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। “चेतना अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” और “सड़क पर एक बूंद भी खून की नहीं” के उद्देश्य के साथ यह अभियान चलाया गया।


अभियान का संचालन आनंद सागर सेवा प्रवाह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. सुषमा पंड्या, कोषाध्यक्ष पंडित बाबूलाल पंड्या तथा विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा बिलासपुर की संपर्क प्रभारी श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा और सक्रिय कार्यकर्ता शशिकांत मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हिर्री थाना के आरक्षक सूरज कुर्रे, संतोष यादव और शिवनारायण पांडे भी मौजूद रहे। अलग-अलग समूहों में करीब 300 लोगों ने अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक के निजी सहायक दिनेश कौशिक, सरजू यादव (तखतपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), रामचरण यादव (बजरंग दल संयोजक), करण यादव (ग्राम सकरा भाजपा कार्यकर्ता) और नगर अध्यक्ष गोलू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


विधायक धरमलाल कौशिक ने यातायात सुरक्षा के साथ अन्य जनजागरूकता विषयों पर भी लोगों को जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय धर्माचार्य दुर्गेश जी महाराज ने स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और यातायात नियमों का पालन करते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा शुरू किया गया चेतना अभियान अब जनजागरूकता का रूप ले चुका है और पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!