

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर द्वारा आईटी सेल एवं अनु. जनजाति मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक एवं सह-संयोजक की नियुक्ति
घोषणा के तहत विनय अवस्थी को भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, वहीं कृष्णा पांडे को आईटी सेल जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा

अनु. जनजाति मोर्चा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
जिलाध्यक्ष — श्री श्याम सिंह ध्रुव (तखतपुर)
जिला उपाध्यक्ष — श्री रामेश्वर सिंह ध्रुव (बिल्हा)
जिला उपाध्यक्ष — श्री साधराम नेताम (बिल्हा)
जिला उपाध्यक्ष — श्री रौशन राही (बिलासपुर)
जिला उपाध्यक्ष — श्रीमती करूणा राज (तखतपुर)
जिला महामंत्री — श्री सचिन कायरवार (बिलासपुर)
जिला महामंत्री — श्री कमल मरावी (बिल्हा)
जिला मंत्री — श्रीमती पुष्पलता सिदार (बिलासपुर)
जिला मंत्री — श्री मोती मंडावी (बिल्हा)
जिला मंत्री — श्री शंकर ध्रुव (बिल्हा)
जिला मंत्री — श्री शिव कुमार ध्रुव (तखतपुर)
जिला मंत्री — श्री प्रेमलाल पोर्ते (तखतपुर)
जिला कोषाध्यक्ष — श्री प्रकाश कायरवार (बिलासपुर)
अनु. जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा
मंडल स्तर पर अनु. जनजाति मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्ति निम्नानुसार की गई—
बिलासपुर पश्चिम — श्री सत्यकांत ध्रुव
बिलासपुर दक्षिण — श्री संजय गढ़ेवाल
बिलासपुर मध्य — श्री निलेश सोमावार
बिलासपुर पूर्वी — श्री संतोष ध्रुव
बिलासपुर उत्तर — श्री प्यारेलाल नेताम
बिलासपुर रेलवे — श्री अनिल उरॉव
बिल्हा — श्री राजेन्द्र कुमार मरकाम
बोदरी — श्री प्रताप जगत
बरतोरी — श्री कलाराम नेताम
तिफरा-सिरगिट्टी — श्री कुश कुमार ध्रुव
विजयपुर — श्री कमल नेताम
तखतपुर — श्री कुंवर सिंह मार्को
सकरी — श्री जंतू मरकाम
गनियारी — श्री बलराम पोर्ते
काठाकोनी — श्री बलवंत मरकाम
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
देखिए पूरी सूची



