

बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के अंतर्गत गठित विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जा रही हैं।
घोषित सूची के अनुसार ओमकांत तिवारी को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि अजीत मोटवानी, कमल नासाडेरा एवं आशुतोष गोयल को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा के अनुभव को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया गया है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण मंडल का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विचारों को आम जनता तक पहुंचाना है। इसके साथ ही मंडल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर राष्ट्रहित में सकारात्मक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
संयोजक नियुक्त किए गए ओमकांत तिवारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
वहीं, नवनियुक्त सदस्यों अजीत मोटवानी, कमल नासाडेरा और आशुतोष गोयल ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और जनजागरण अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।
भाजपा पूर्वी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण मंडल संगठन को नई ऊर्जा देगा और आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी रूप से जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
