

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और किसानों के प्रति उनकी संवेदनशील सोच का प्रतीक कार्यक्रम ‘मन की बात’ इस बार छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आलोक ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन किया जा रहा है,
शामिल होंगे शिवप्रताप जी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री,अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री,किरण सिंहदेव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर साथ ही प्रदेशभर से 2000 से अधिक किसान शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा। किसान ‘मन की बात’ के माध्यम से केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों, फसल बीमा, MSP, तकनीक आधारित खेती और आत्मनिर्भर भारत के विजन से सीधे जुड़ेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ मानते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते वर्षों में किसानों के सम्मान, आय वृद्धि और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका असर आज गांव-गांव में दिखाई दे रहा है।
बी.पी. सिंह ने आगे कहा कि यह आयोजन कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों और भ्रम फैलाने की राजनीति का भी करारा जवाब है। भाजपा किसान मोर्चा किसानों को सच्चाई, विकास और भरोसे से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर किसानों में भारी उत्साह है और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम किसान, खेत और राष्ट्र—तीनों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत संदेश देगा।
मन की बात के कार्यक्रम के पश्चात विकसित भारत ग्राम जी राम जी विषय पर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ।
।
