

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण मंच ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर निवासी पल्लव धर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शदन आर. शाह द्वारा की गई है। पल्लव धर को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पल्लव धर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए भा.ज.पा. जनकल्याण मंच की विचारधारा और कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही संगठन के पांच प्रमुख सिद्धांत—राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्म समभाव) तथा गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों में संतुलन)—को जनसामान्य तक पहुंचाना भी उनके दायित्वों में रहेगा।
नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पल्लव धर को श्याम कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव और परमजीत सिंह भाटिया, प्रदेश मंत्री द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। संगठन की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में जिले और मंडलों में भी संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
पल्लव धर तोरवा क्षेत्र और पूर्वी मंडल के एक सक्रिय व अनुभवी भाजपा नेता हैं। वे पूर्व में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, भाजपा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के मंडल संयोजक, वार्ड एवं बूथ प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। उनकी पत्नी पूर्ति धर वार्ड पार्षद रह चुकी हैं।
इसके अलावा पल्लव धर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में धर्म जागरण समन्वय विभाग के जिला योजना प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वे भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में शहर महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष हैं और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पल्लव धर की इस नियुक्ति से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव के आधार पर वे प्रदेश प्रवक्ता के रूप में संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और जनकल्याण मंच को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका
