

बिलासपुर। चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री एवं भंडारण की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित दुकानों, बाजारों एवं विक्रय स्थलों पर सघन जांच की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह अत्यंत खतरनाक होता है। इसके उपयोग से दुपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों एवं पक्षियों के गंभीर रूप से घायल होने के साथ-साथ जानलेवा दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे न तो चाइनीज मांझे का उपयोग करें और न ही इसकी खरीद-बिक्री करें। साथ ही यदि कहीं भी चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री की जानकारी मिलती है, तो तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर सहयोग
