

छत्तीसगढ अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष स अमरजीत सिंह छाबड़ा गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर पहुंच कर गुरुद्वारा मे माथा टेककर गुरुग्रंथ साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात बिलासपुर पंजाबी समाज के प्रबुद्ध वर्ग से गुरुद्वारा लाइब्रेरी हाल बैठक लेकर अल्पसंख्यक आयोग की छत्तीसगढ शासन की निति योजना के संबंध मे जानकारी सांझी की साथ श्री गुरुतेग बहादुर साहेब जी के 350वे शहादत वर्षको समर्पित छत्तीसगढ स्तरीय निबंध प्रतियोगिता जोकि मिडिल स्कूल हाई स्कूल के छात्र छात्राओ मे होनी तथा इसमे समाज के सभी वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते की जानकारी दी इससे संबंधित आवश्यक सिलेबस एवम गुरु इतिहास की पुस्तिका भी प्रदान को प्रतियोगी बच्चो मे वितरण कर इसी विषय पर प्रतियोगिता कराए जाने की जानकारी दी । साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग से आव्हान भी किया कि भारत सरकार और छत्तीसगढ शासन ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अनेक योजनाए बनाई हुई इसका लाभ सभी उठाए।
अमरजीत सिंह छाबड़ा ने समाज के प्रबुद्ध जनो के विचार भी जाने और उनके द्वारा दिए गए सुझाव को विस्तार से सुना और नोट कर इस पर तत्काल संज्ञान लिए जाने आश्वस्त भी किया।

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष स अमरजीत सिंह छाबड़ा गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा दयालबंद बिलासपुर के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह जी ने गुरु घर का सम्मान सिरोपा एवम श्री साहब के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष स अमरजीत सिंह छाबडा के सम्मान कार्यक्रम मे मनदीप सिंह गंभीर अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा दयालबंद, अमरजीत सिंह दुआ पुर्व अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा दयालबंद, महेंद्र सिंह गंभीर उपाध्यक्ष, तविंदर पाल सिंह अरोरा पुर्व अध्यक्ष, जगमोहन सिंह अरोरा पुर्व कोषाध्यक्ष, चरणजीत सिंह गंभीर सह सचिव, जसवीर सिंह गांधी नितिन छाबड़ा किरण पाल सिंह चावला विकास सलूजा जसपाल सिंह सलूजा विशु अजमानी जानू टुटेजा मोनू भाटिया रंजीत राजपाल आशीष जुनेजा अनुज त्रेहान नवदीप अरोरा बिलासपुर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष मकबूल भाई एवम उनकी पुरी टीम विशेष रुप से उपस्थित रहे।

बिलासपुर आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राजीव गांधी चौक पर भव्य स्वागत एवं सिक्ख समुदाय द्वारा गुरु द्वारे में श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी अध्यक्ष छ ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग ( राज्य मंत्री दर्जा)का भव्य स्वागत किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष श्री मकबूल अली जी प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान अहमद शैबु जी ,सिक्ख समाज से अमरजीत दुआजी , शालामुदिन सिकंदर खान ,नवीन मशी जिला महामंत्री , शाहिद रज़्ज़ा हॉबीज भाई , जावेद भाई, मोर्चा एवं संगठन के कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया गया |


