

बिलासपुर का प्रसिद्ध चिकित्सक दंपति छठ की खरीदारी करने बाजार गया था। इस दौरान घर पर मौजूद उनके बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिससे छठ की खुशी मातम में बदल गई।
बृहस्पति बाजार के पास स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉक्टर आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉक्टर आरती पांडे सिम्स में पदस्थ है। रविवार की शाम दोनों पति-पत्नी छठ पूजा की तैयारी के लिए खरीदारी करने बाजार गए हुए थे । इस दौरान घर पर उनका 19 वर्षीय बेटा आयुष्मान तिवारी मौजूद था। बताते हैं कि आयुष्मान की मानसिक स्थिति कमजोर थी। डॉक्टर पति पत्नी रात करीब 10:30 बजे घर वापस लौटे तो उनके बेटे का शव कमरे में पड़ा मिला। पंखे पर रस्सी का हाथ है हिस्सा और गले में आधा हिस्सा बंधा हुआ था। उस वक्त तक आयुष्मान की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार आयुष्मान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था लेकिन उसने खुदकुशी क्यों की, यह जानने का प्रयास पुलिस कर रही है। इस घटना से छठ पर्व की तैयारी कर रहे डाक्टर दंपति पर जैसे वज्रपात हुआ है और उनकी खुशियां मातम में बदल गई।
