गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, चकरभाठा पुलिस ने घंटों में किया सभी आरोपियों को गिरफ्तार


बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा गांव में रविवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली विवाद के बाद पांच युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


मामला थाना चकरभाठा अंतर्गत ग्राम तेलसरा का है। प्रार्थी मुकेश विश्वकर्मा पिता दुकालू विश्वकर्मा (उम्र 25 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजे गांव में गौरा-गौरी पूजा को लेकर बैठक चल रही थी। बैठक समाप्त होने के बाद जब लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी नितेश सिंह ठाकुर, रितेश उर्फ रॉकी सिंह ठाकुर, विक्की सिंह ठाकुर, मनीष कुमार बृजवासी और महेश कुर्रे मोहल्ले में गाली-गलौज करते हुए घूम रहे थे।

गांव के ही निवासी गंगाराम यादव ने उन्हें गाली देने से मना किया, जिस पर आरोपीगण आपस में एक राय होकर गंगाराम पर टूट पड़े। उन्होंने पहले हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई की और इसके बाद विक्की सिंह ठाकुर ने अपने पास रखे नुकीले हथियार से गंगाराम यादव के पीठ और पेट पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 442/2025 दर्ज किया गया, जिसमें आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 296, 191(1), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल किया। इसके बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आरोपीगण इस प्रकार हैं:

  1. नितेश सिंह ठाकुर, पिता मोहन सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष
  2. रितेश उर्फ रॉकी सिंह ठाकुर, पिता मोहन सिंह ठाकुर, उम्र 20 वर्ष
  3. विक्की सिंह ठाकुर, पिता मोहन सिंह ठाकुर, उम्र 18 वर्ष
  4. मनीष कुमार बृजवासी, पिता दर्शन लाल बृजवासी, उम्र 23 वर्ष
  5. महेश कुर्रे, पिता हेलन कुर्रे, उम्र 23 वर्ष
    सभी निवासी आवास मोहल्ला, ग्राम तेलसरा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

थाना चकरभाठा पुलिस की तत्परता से जहां एक ओर घटना के आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या हिंसक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!