कांग्रेस चाटने और काटने वाली पार्टी- अजय चंद्राकर

बिलासपुर। पूर्व मंत्री विधानसभा कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर ने आज मुंगेली नाका बिलासपुर में स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदी जी ने विकसित भारत की राह को प्रशस्त किया है।


श्री चंद्राकर ने कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदी जी काम कर रहे है। हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है। मोदी जी ने इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ हुआ है और 25 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी जयंती तक चलेगा। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य वोकल फॉर लोकल के संदेश को हर भारतीय तक पहुॅचाना है।


कुरूद विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है, उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक में देखा जा सकता है। यदि सिर्फ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देखें तो 2014 से पहले जहॉ हम बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर थे वहीं अब आत्मनिर्भर होते हुए रक्षा निर्यातक बन चुके है। छत्तीसगढ़ इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर भारत का अग्रणी राज्य बने। इसके लिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। यहॉ की समृद्ध संस्कृति, परंपरागत कला, शिल्प और संसाधन आत्मनिर्भरता के सशक्त उदाहरण है। दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग देशभक्ति और राश्ट्र की सेवा का भी माध्यम है। आइए देशसेवा के उपक्रम स्वदेशी को आत्मसात करें और विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को साकार करें।


विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आप सभी पत्रकार मित्रों के माध्यम से मैं प्रदेशवासियों से आव्हान करना चाहूॅगा कि आगामी त्योहारों के अवसर पर यह एक सुनहरा मौका है, जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर बचत भी करें और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाए। हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लें।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा की टी एस सिंह देव की अधूरी हसरत है कि वह कभी सीएम बने ।जैसे एक दिन के लिए कलेक्टर या आर्मी पर्सन बनने की परंपरा है, वैसे ही अगर सिंह देव चाहे तो उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, क्योंकि किसी को भी अधूरी हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिंह देव ने राजशाही होने के बावजूद आलाकमान को कुछ नहीं भेजा लेकिन मुख्यमंत्री ने गद्दी पर बैठकर कुछ हिस्सा दिल्ली भेजा, इसलिए  उन्हें 5 साल मुख्यमंत्री बनाये रखा गया। चंद्राकर ने यह भी कहा कि कांग्रेस काटने और चाटने वाली पार्टी है ।कांग्रेस के लोग दिल्ली जाकर एक परिवार की चाटते हैं और नीचे एक दूसरे को काटते हैं। कांग्रेस के नेता जनता के दरबारी नहीं बल्कि दिल्ली के दरबारी है। यही कांग्रेस का असली चरित्र है। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, जिला मीडिया सह प्रभारी दुर्गेश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!