बिलासपुर के लाडले विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता, अमरजीत सिंह दुआ समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी बधाई

बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, महापौर पूजा विधानी के साथ आज भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ तथा भाजपा के संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया, तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी केक काटा। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने कहां है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में 1998 से लेकर अब तक 27 साल में बिलासपुर शहर में तेजी से विकास किया है।

उनके नेतृत्वमें बिलासपुर नगर निगम में शहर सरकार भी बन रही है। और भाजपा शासन काल में तेजी के साथ विकास हो रहा है। विधायक अमर अग्रवाल ने शहर विकास के साथ-साथ सभी समाजों के भवन निर्माण तथा सभी समाजों की प्रगति के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। भाजपा के संगठन को मजबूत बनाया है। बुत से लेकर मंडल एवं जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने 30 साल में कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान की है। आज यही कारण है कि विधायक अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। और बिलासपुर से सर्वाधिक वोटो से जीत का रिकॉर्ड भी अमर अग्रवाल के नाम है। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके दीर्घायु तजीवन की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आने वाले समय में भी विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर का तेजी के साथ विकास होगा और सभी समाजों की उन्नति होगी।

आज विधायक अमर अग्रवाल को बधाई देने वालों में अनिल दुआ, किरण सिंह, रवि गोयल, गौरी गुप्ता, गणेश रजक सहित भाजपा के संगठन पदाधिकारी मौजूदथे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!