MIC मेम्बर रेखा पांडेय ने किया विघ्नहर्ता की पूजा, अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन कर बप्पा को दी भावभीनी विदाई

पार्षद और एम.आई.सी. मेम्बर (राजस्व विभाग)  रेखा ओम प्रकाश पांडेय ने अपने निज निवास मे गणेश जी को विराजमान कर विधिवत पूजा अर्चना कर शहर समेत देश की खुशहाली की कामना की हैं| लगातार ग्यारह दिनों से विराजमान विघ्नहर्ता गणपति जी का पूजन सेवा कर, ढोल कीर्तन से भगवान् को प्रसन्न कर सबके सुख,शांति, समृद्धि की कामना की हैं| विगत 20 वर्षो से अधिक सालों से बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना करते आ रही हैं| उनका कहना हैं की बप्पा की पूजन पश्चात जो सुख और शांति का अनुभव होता हैं वो कही और नही मिलता, हर कष्ट और दुखो को हरने वाले श्री गणेश जी की आज हवन के बाद उन्हे विदाई दी गई अरपा मईया के गोद मे विसर्जन किया गया जिसमे रेखा पांडेय जी के साथ समस्त महिला मंडल की महिलाएं बढ़ चढ़ कर शामिल हुई साथ ही बच्चो और युवाओ ने भी बप्पा की सेवा मे अपना हाथ बटाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!