

बिलासपुर।
क्रांतिवीर चंद्रशेखर आज़ाद की 119वीं जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण प्रेमी मंच बिलासपुर ने वार्षिक पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। यह अभियान सितंबर माह तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सतत रूप से जारी रहेगा।
मंच के अध्यक्ष सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच प्रतिवर्ष आज़ाद जी की जयंती से पौधारोपण अभियान की शुरुआत करता है और नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को हरियाली से आच्छादित करने का प्रयास करता है।

इस वर्ष विशेष रूप से बिलासपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद निर्मल बत्रा की स्मृति में राजकिशोर नगर उद्यान में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर श्रीमती पिंकी निर्मल बत्रा, अंकित बत्रा, मंच के उपाध्यक्ष रिंकू छाबड़ा, संजय सोनी, गौरव एरी, भरत जुर्यानी, पवन पांडेय, अनूप केसरवानी, पार्षद दिलीप पाटिल, पार्षद प्रितेश सोनी, निक्की सोनी, अंकित प्रजापति, नरेश नायर सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
मंच के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर शहर को हरियाली से भरने में सहयोग दें।