महिला सशक्तिकरण की दिशा में कोटा पुलिस की पहल – ग्राम नेवरा में चेतना समिति का गठन

बिलासपुर, 07 जून 2025:
थाना कोटा पुलिस द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। चेतना अभियान के तहत ग्राम नेवरा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए चेतना समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को पहचान पत्र वितरित कर उन्हें समिति से जोड़ा गया।

यह पहल पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाई जा रही चेतना अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें अपराध नियंत्रण में सहभागी बनाना है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कोटा के निरीक्षक श्री तोप सिंह नवरंग के द्वारा ग्राम नेवरा की महिलाओं को नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं को “चेतना मित्र समिति” का सदस्य बनाकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पुलिस की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!